फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: खुली नीमामी में 17 प्लाॅट किए आवंटित

Mon, 16 Oct 2023 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन का सिलसिला सोमवार को भी चलता रहा। सोमवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में 17 प्लॉटों की ओपन बोली लगी।
विज्ञापन

17 प्लॉटों से दशहरा उत्सव समिति को कुल साढ़े पांच लाख की आय प्राप्त हुई। दशहरा उत्सव समिति की ओर से बचे हुए कुल 220 प्लॉटों का आवंटन किया जाना है।
20 अक्तूबर तक ओपन बोली का यह सिलसिला जारी रहेगा। अब दशहरा उत्सव के लिए महज सात दिन ही बचे हैं। ऐसे में व्यापारियों ने भी यहां पर दस्तक देना शुरू कर दिया है।
सोमवार को बारिश के चलते ढालपुर मैदान में रौनक कम रही। मौसम खुलते ही एक बार फिर से दशहरा के लिए व्यापारियों की ओर से दुकानें लगाने का क्रम शुरू कर दिया जाएगा। जिला राजस्व अधिकारी गणेश ठाकुर ने कहा कि 17 प्लॉटों की ओपन बोली हुई है, जिनमें साढ़े पांच लाख की आय समिति को हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें