स्वार। विद्यालय के भवन का लिंटर डालते समय अचानक बल्ली टूट गई। बल्ली टूटने से गिरकर राजमिस्त्री की मौत हो गई। राजमिस्त्री को सोमवार को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। नगर के मोहल्ला काशीपुर निवासी 50 वर्षीय इकबाल अंसारी राज मिस्त्री का कार्य करते थे। ।रविवार को वह स्वार- रामपुर मार्ग स्थित गांव छपर्रा में सरस्वती विद्या मंदिर जूनियर हाई स्कूल में निर्माणधीन भवन का लिंटर डाल रहे थे। बंधी पाड़ पर खड़े होकर लिंटर से निकले सरिए को मोड़ रहे थे कि अचानक पाड़ की बल्ली टूट गई और वह नीचे गिर गए। सिर में गंभीर चोट लगने से राजमिस्त्री की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर विद्यालय में मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना राजमिस्त्री के परिजनों को दी ।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और वह मौके पर पहुंच गए। परिजन शव को घर ले आए । सोमवार को मृतक राज मिस्त्री को नगर के कब्रिस्तान में सपुर्द ए खाक कर दिया गया।