फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली ब्लॉक कांग्रेस में बदलाव को लेकर सरगर्मियां तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली/पतलीकूहल। मनाली ब्लॉक कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सूत्रों का कहना है कि जल्द ही संगठन में बदलाव होगा। पिछले एक दशक से मनाली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पद पर काबिज भुवनेश्वर गौड़ के जल्द ही जिलाध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाएं जोरों पर हैं। वहीं मनाली ब्लॉक अध्यक्ष बनने को लेकर भी कई नेताओं के दिल में आशा के अंकुर फूटने लगे हैं। हालांकि इस पद के लिए हरिचंद शर्मा, देवेंद्र नेगी, दिनेश सेन, चुनेश्वर ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेता दौड़ में माने जा रहे हैं। जहां तक संगठन का सवाल है तो भुुवनेश्वर गौड़ का बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन नेताओं से सीधा संपर्क और संवाद है। ऐसे में शायद ही कोई जिला अध्यक्ष बनने के लिए उन्हें टक्कर दे पाए। वह मनाली विधानसभा सीट से एक बार चुनाव भी लड़ चुके हैं। आगे भी उनकी कर्मभूमि मनाली ही रहने वाली है। ऐसे में वे मनाली ब्लॉक अध्यक्ष पर किसी विश्वासपात्र को ही बिठाएंगे। उधर, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि राजनीति में कोई किसी को हाथ पकड़कर आगे नहीं ले जा सकता। जिसमेें जन जुड़ाव की काबिलियत होती है वह अपने आप आगे बढ़ जाता है। कुल्लू के संगठन में भी यही नियम लागू होगा। संगठन के कार्यकर्ता अपने रहनूमा का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें