फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधर में लटका बनाला स्कूल के 152 बच्चों का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बनाला स्कूल के बच्चों का भविष्य अधर में
विज्ञापन

मुख्य अध्यापक सहित टीजीटी के चारों पद खाली
एसएमसी ने की शिक्षकों के पदों को भरने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। जिला कुल्लू के राजकीय उच्च पाठशाला बनाला में शिक्षक के छह पद खाली पड़े हैं। स्कूल के अधिकतर अध्यापकों का तबादला होने से स्कूल में अध्ययनरत 152 विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटका है। स्कूल प्रबंधन समिति के साथ अभिभावकों में सरकार और शिक्षा विभाग के प्रति भारी रोष है। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हवा सिंह, सदस्य धर्म सिंह, रमेश चंद, हंस राज, होशियार सिंह, राजेंद्र सिंह, मान सिंह, भीम सिंह, हीरा लाल, पन्ना लाल, आलम चंद तथा बेली राम ने कहा कि मार्च और अप्रैल में स्कूल से एक के बाद एक तीन अध्यापकों को यहां से बदला गया है, लेकिन उनकी जगह अभी तक एक भी अध्यापक ने ज्वाइन नहीं किया है। उन्होंने कि इन दिनों स्कूल में मुख्याध्यापक सहित टीजीटी कला के दो पद, टीजीटी मेडिकल, टीजीटी नॉन मेडिकल तथा पीईटी का पद खाली चल रहा है। फनौटी और करशैईगाड़ पंचायत के लोगों का कहना है स्कूल में छठी कक्षा में 27, सातवीं में 28, आठवीं में 33, नौवीं में 29 तथा दसवीं कक्षा में 35 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, लेकिन सरकार और शिक्षा विभाग की लचर व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है। उन्होंने स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर, शिक्षा विभाग और सरकार से स्कूल में रिक्त छह पदों को जल्द भरने की मांग की है। उधर, शिक्षा विभाग के उपनिदेशक कुलवंत सिंह पठानिया ने कहा कि स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा निदेशालय को पत्राचार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने टीजीटी के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें