फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण में शांता व पेंटिंग में नितिन रहे प्रथम

विज्ञापन
student shimla - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। शिव शक्ति युवक मंडल कराड़सू में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। इस मौके मीडिया मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्याम कुल्लवी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। इस दौरान युवक मंडल की ओर से समूह गान, एकल गान, समूह गान, भाषण, निबंध लेखन, पेंटिंग और बुनाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में शांता देवी प्रथम रही है। समूहगान में सपना एंड पार्टी प्रथम व समर्थन महिला मंडल जाणा दूसरे, निबंध लेखन में अर्चना भारती पहले व जोगिंद्र दूसरे स्थान पर रहे हैं। इसी प्रकार बुनाई में रोशनी देवी तथा हीरा देवी, पेंटिंग में नितिन जोशी और निशांत तथा एकल गान में सपना व जमना लाल क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रहे हैं। सभी विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके कराड़सू पंचायत के उपप्रधान परमा नंद, वार्ड सदस्य रूकमणि, युवक मंडल के प्रधान जोगिंद्र सिंह, ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष, हेमराज, नरेंद्र, रणजीत, ज्ञान प्रकाश, बोध राज, सेस राम, वीर सिंह, राजकमल, गुलशन, जगत राम, दीन दयाल, संदीप कुमार, रोशन लाल, बालक राम, चमन लाल और बुद्धि सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें