फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 15 मकान आए अतिक्रमण की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
अब 15 मकान आए अतिक्रमण की चपेट में
विज्ञापन

कसोल में अवैध कब्जे को लेकर निशानदेही जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। पार्वती घाटी के पर्यटन स्थल कसोल में टास्क फोर्स की ओर से की जा रही निशानदेही का दौर वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे चरण की निशानदेही में वीरवार को कसोल में 15 मकानों में आंशिक रूप से अतिक्रमण पाया गया। इन मकानों में किसी का परिसर, किसी का कोना तो किसी का रास्ता सरकारी जमीन में पाया गया है। हाईकोर्ट के आदेश पर चल रही कार्रवाई से घाटी के लोगों में अफरा तफरी का माहौल है। तहसीलदार भुंतर डीसी ठाकुर की अगवाई में चल रही टॉस्क फोर्स की निशानदेही के पहले दिन कसोल के 18 होटल, मकान, होमस्टे व रेस्तरां की निशानदेही की गई थी। इसमें चार मकान व रेस्तरां पूरी तरह से अवैध पाए गए हैं। जबकि अन्य 14 ने भी सरकारी व लोक निर्माण की जमीन पर कुंडली मार रखी है। जबकि दूसरे दिन की निशानदेही में 15 मकान अतिक्रमण में जद में आए हैं। वन परिक्षेत्र कसोल के वन अधिकारी तेजस्वी भारती ने कहा कि अभी तक की गई पैमाईश की कागजी प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। एसडीएम कुल्लू सन्नी शर्मा ने कहा कि निशानदेही का काम पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। उन्होंने कहा कि अवैध कब्जों का हटाने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें