फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैन-बाइक की टक्कर में एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वैन और बाइक की टक्कर में एक घायल
विज्ञापन

बंजार (कुल्लू)। औट-बंजार-सैंज एनएच हाईवे-305 स्थित फागूपुल पर शनिवार को एक वैन और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया है। जानकारी के अनुसार वैन चालक अरुण कुमार बंजार से मंडी की तरफ जा रहा था। जबकि, बाइक सवार 31 वर्षीय मेहरबान सिंह निवासी दिल्ली जिभी की तरफ आ रहा था। इस दौरान फागूपुल के पास सामने से आ रही एक गाय को बचाने के चक्कर में वैन चालक अरुण कुमार ने ब्रेक लगाई। इस दौरान सामने आ रही बाइक उससे जा टकराई। हादसे में बाइक सवार को हल्की चोटें आईं और 108 एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए बंजार अस्पताल लाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं, दोनों के बीच आपसी समझौता होने पर पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें