फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुराग के केंद्र में मंत्री बनने पर बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुराग के केंद्र में मंत्री बनने पर बांटे लड्डू
विज्ञापन

कुल्लू। पूर्व में बीसीसीआई के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया है। उनकी इस ताजपोशी से कुल्लू जिले में भी जश्न मनाया और लड्डू बांटे गए। वीरवार को ढालपुर में हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से संचालित क्रिकेट अकादमी में भी खुशी देखने को मिली। जिला कुल्लू क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद सिंह ने अनुराग ठाकुर के केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बनने की खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर जैसे युवा चेहरे को मंत्री बनाना हिमाचल के लिए गर्व का विषय है। ऐसे में हिमाचल के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में अनुराग ठाकुर ने क्रिकेट के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व काम किए हैं। संघ के महासचिव शिव कपूर ने कहा कि अनुराग के मंत्री बनने से जिला क्रिकेट एसोसिएशन में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा कि देश के साथ हिमाचल भी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें