फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उड़ानों को लेकर एजीओ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति कर्मचारी महासंघ ने कहा कि इस सीजन स्तींगरी हेलीपैड के लिए अभी तक महज एक ही उड़ान हुई है। इससे स्तींगरी हेलीपैड आने और जाने वाले करीब चार सौ यात्री उड़ानों का इंतजार कर रहे हैं। संघ के अध्यक्ष मेघ चंद प्रभुजी ने कहा कि इस हेलीपैड से सबसे अधिक कर्मचारी उड़ानों के इंतजार में है। संघ ने राज्य सरकार से मौसम साफ होने पर स्तींगरी हेलीपैड के लिए लगातार पांच उड़ानों की मांग की है। मामले को लेकर संघ ने एसडीएम के जरिये सीएम को ज्ञापन भेजा है। इस दौरान उपाध्यक्ष मोहन लाल, केलांग ब्लॉक अध्यक्ष फुला देई, महासचिव अंजू, पूर्व महासचिव राजेश गौतम समेत कई सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें