फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइट एंड शो के माध्यम से प्रदर्शित होगी देव संस्कृति

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अपने बजट में हर वर्ग को खुश करने की कोशिश की है। भले ही उम्मीदों के अनुरूप जिला के लोगों को नहीं मिला हो, लेकिन मुख्यमंत्री ने किसान-बागवान, पर्यटन और शिल्पकारों का अपने बजट में ख्याल रखा है। देवभूमि कुल्लू की समृद्ध देव संस्कृति को देश और विदेश से पहुंचने वाले लोगों के लिए लाइट एंड शो कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि लाइट एंड शो के माध्यम से पर्यटकों के सामने कुल्लू की देव संस्कृति को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके अलावा बजट में दुग्ध उत्पादकों को भी राहत देते हुए दूध के रेट में दो रुपये की वृद्धि की है, जिससे कुल्लू के सैकड़ों दुग्ध उत्पादकों को लाभ मिलेगा। ट्राउट के लिए देश और दुनिया में विख्यात कुल्लू घाटी के मछली उत्पादकों के लिए स्मोक्ड ट्राउट एवं फिले कैनिंन सेंटर खोला जाएगा। मुख्यमंत्री ने अपने बजट में किसान-बागवानों के लिए कांटेदार तार बाड़बंदी योजना शुरू की है। इसका भी जिला के हजारों किसान लाभ उठा सकेंगे। इसमें लाभार्थियों को 50 फीसदी तक का उपदान मिलेगा। सिचांई सुविधा में भी राहत देते हुए 75 पैसे प्रति यूनिट को घटाकर 50 पैसे प्रति यूनिट किया है। मुख्यमंत्री पॉलीहाउस नूतन स्कीम से के तहत भी किसान लाभ उठा पाएंगे। कुल्लू के छरोड़ में 220 केवी के सब स्टेशन, मनाली के पलचान में 33 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री दस्तकार सहायता योजना से जिला के सैकड़ों शिल्पकार लाभान्वित होंगे। विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क को पर्यटन के लिए विकसित, हेलीपैड का निर्माण, मनाली में ओवरहेड मास रैपिड ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम की स्थापना के साथ निरमंड में बस अड्डा का निर्माण होगा। सतलुज नदी के साथ सटी पंचायतों में माइक्रो वाटरशैड स्तर पर जलवायु परिवर्तन पर संवदेनशील मूल्यांकन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जिला कुल्लू के बंजार खंड को अनीमिया मुक्त करने की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें