फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टांप पेपर के नाम पर कुल्लू में लोगों से लूट-खसोट

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टांप पेपर के नाम पर लोगों से लूट-खसोट
विज्ञापन

कुल्लू और भुंतर में वसूले जा रहे मनमाने दाम
अधिक पैसे वसूले जाने को लेकर लोगों में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। राजस्व और कोर्ट के कामकाज में इस्तेमाल होने वाले स्टांप पेपरों के नाम पर कुल्लू और भुंतर तहसील में आम लोगों के साथ लूट-खसोट की जा रही है। लोगों से प्रति स्टांप पेपर 10 से 20 रुपये तक अधिक वसूले जा रहे हैं। स्टांप पेपर बेचने वालों पर प्रशासन भी लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। मजबूरी में स्टांप पेपर खरीदने वाले तय रेट से अधिक पैसे देने को मजबूर हैं। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। कुल्लू तहसील समेत कोर्ट में प्रतिदिन सैकड़ों लोग अपने कामकाज के लिए पहुंचते हैं। एफिडेविट बनाने से लेकर कई अन्य कार्यों के लिए स्टांप पेपर की आवश्यकता पड़ती है। कोर्ट परिसर के आसपास स्टांप पेपर बेचने के लिए सरकार ने कुछ लोगों को अनुमति दे रखी है जो लोगों को पूरा नाम, गांव आदि पता दर्ज करने के बाद स्टांप पेपर बेचते हैं। लेकिन जब कोई यहां से 100 रुपये का स्टांप पेपर लेता है तो उससे 120 रुपये लिए जा रहे हैं। जबकि, 10 रुपये के स्टांप पर भी अतिरिक्त पैसे लिए जा रहे हैं। वहीं, भुंतर तहसील में स्टांप पेपर के लोगों से मनमाने पैसे वसूल किए जा रहे हैं। इस संबंध में कुछ लोगों ने शिकायत भी की थी। गौरतलब है कि स्टांप पेपर में विक्रेता की कमीशन पहले ही तय होती है। शहरवासी अरविंद कुमार, राजेश कुमार, चमन ठाकुर, राजकुमार शर्मा, दिवान सिंह और अमन सूद ने कहा कि स्टांप पेपर के तय दाम से अधिक वसूल करना बिल्कुल गलत है। इस तरह की लूट-खसोट पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस मामले में कड़ा रुख अख्तियार करते हुए मनमाने दाम वसूलने वालों पर कार्रवाई करे। इस संबंध में एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि इस प्रकार से स्टांप पेपर के अधिक दाम वसूलना गलत है। इस मामले में एसडीएम और तहसीलदार छानबीन करेंगे। अगर ऐसा है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें