फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायस ऑफ कुल्लू का ऑडिशन निरमंड में 2 को

विज्ञापन
विज्ञापन
वायस ऑफ कुल्लू का ऑडिशन दो को
विज्ञापन

कुल्लू। ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को वायस ऑफ कुल्लू शो से मंच मिलेगा। हिमाचल का पहले टेलीविजन रियेलिटी गायन शो वॉयस ऑफ कुल्लू का आगाज आउटर सिराज के निरमंड से किया जा रहा है। वायस ऑफ कुल्लू के संयोजक राम चौहान ने कहा कि निरमंड, आनी, बंजार, सैंज, मणिकर्ण, पतलीकूहल, मनाली और कुल्लू में जून माह में ऑडिशन किए जाएंगे। शो में महागुरु की भूमिका में हिमाचल के मशहूर संगीतकार एसडी कश्यप और मास्टर्स में संगीतकार कपिल शर्मा और प्रथम वॉइस ऑफ हिमालय रमेश ठाकुर निभा रहे हैं। प्रतिभागियों को कैमरा फेस, डायरेक्शन के अलावा पंडित विद्यासागर की ओर से संगीत की बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। शो में पंद्रह से पच्चीस साल तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। वायस ऑफ कुल्लू में फोक और बॉलीवुड कैटेगिरी के दो स्टार चुने जाएंगे। विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। इस दौरान संगीतकार कपिल शर्मा, ललित ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें