1.94 करोड़ से बनेगी सतरीम-जठानी सड़क
हर गांव को सड़क से जोड़ना प्राथमिकता: सुंदर सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने को प्राथमिकता दी जाएगी। सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने वीरवार को सतरीम से जठानी सड़क निर्माण के शुभारंभ पर कहा कि कोई भी गांव सड़क सुविधा से वंचित नहीं रहेगा। इसके लिए सभी लोगों को अपनी भूमि देने के लिये आगे आना होगा। इस सड़क को बनाने के लिए कुल 1 करोड़ 94 लाख का बजट स्वीकृत कर लिया गया है। सड़क की बिलिंग से कुछ पैसा बच जाएगा जिसको साथ वाले गांवों को भी इसी के साथ जोड़ा जाएगा। उन्होंने विधिवत भूमि पूजन कर इसका शुभारंभ कर किया। कहा कि विधायक प्राथमिकता में उन्हीं सड़क को जोड़ा जाएगा जो लोग अपनी जमीन को सरकार को गिफ्ट करेंगे। स्थानीय ग्रामीणों में रविंद्र, रिकूं, इंद्रजीत, रमेश और भूपेंद्र आदि ने बताया कि उन्हें अब बोझ से निजात मिलेगी। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर व अन्य मौजूद रहे।