फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली बस स्टैंड को नहीं मिली फोरेस्ट क्लीयरेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली के प्रस्तावित नए बस स्टैंड को फारेस्ट क्लीयरेंस नहीं मिल पाई है। इसके चलते बस अड्डे की जमीन एचआरटीसी के नाम ट्रांसफर नहीं हो पाई है। बस अड्डे की जगह का मालिकाना हक न मिलने की वजह से इसका निर्माण लटक गया है। मनाली के पुराने बस अड्डे में विभिन्न जिलों तथा राज्यों से दर्जनों बसें पहुंच रही हैं, लेकिन इसमें जगह की तंगी के चलते कई तरह की परेशानियां सामने आने लगी हैं। पुराने बस अड्डे के मनाली माल रोड से सटे होने के चलते दिनभर बाजार से दर्जनों बसों के गुजरने के चलते अकसर जाम की स्थित उत्पन्न हो जाती है। खासकर पर्यटन सीजन के दौरान मई और जून में और दिसंबर तथा जनवरी में बर्फबारी के दौरान बसों के मालरोड पर फंसे होने के चलते यातायात ठप हो जाता है। लेकिन, नए प्रस्तावित बस अड्डे को मनाली मालरोड से एक किलोमीटर पहले वोल्वो बस अड्डे के साथ बनाया जाना है। बस अड्डे के बनने के बाद बसें भी बाजार के बाद वन विहार के बाहर से ही लाहौल और लेह की ओर रवाना होंगी। हालांकि, बस अड्डे के लिए पहले 20 बीघा भूमि रखी गई थी। लेकिन इसके पीछे से फोरलेन की सड़क का निर्माण होने से अब यह 16 बीघा ही रह गई है। पुराने बस अड्डे के तंग होने के चलते यहां गंदगी भी पसरी रहती है। इतना ही नहीं मौका देखते ही निजी वाहन भी बस अड्डे में पार्क किए जा रहे हैं। आरएम कुल्लू योग राज ने बताया कि देहरादून से फारेस्ट क्लीयरेंस न आने से बस अड्डे का काम रुका है। वन विभाग से हरी झंडी मिलते ही भव्य बस अड्डे का काम शुरू कर दिया जाएगा। मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र ठाकुर का कहना है कि मनाली में नया बस अड्डा बन जाता है तो पर्यटन समेत कई चीजें व्यवस्थित हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें