फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन बाद बहाल होगा तांदी-संसारी मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। पांच महीने से बर्फ की कैद में फंसे जनजातीय लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। सीमा सड़क संगठन ने दावा किया है कि करीब 150 किमी लंबे तांदी-संसारीं सड़क को चार दिन के भीतर बहाल कर हिमाचल के लाहौल और पांगी किलाड़ को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बीआरओ का 108 आरसीसी ने इस सड़क से बर्फ हटाने में पूरी ताकत झोंक दी है। विषम परिस्थितियों में बर्फ हटाने में जुटी बीआरओ की टीम का हौसला आफजाई और मार्ग दर्शन के लिए वीरवार को 38 बीआरटीएफ के कमांडर कर्नल उमाकांत स्वयं सेना के हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचे। उदयपुर पहुंच कर कमांडर उमाकांत ने बताया कि सर्दियों में तिंदी के समीप हिमखंड से ध्वस्त हुए पुल को तैयार किया जा रहा है। कर्नल ने बताया कि तांदी-संसारी सड़क में अब केवल 10 किमी के दायरे से बर्फ हटाने का काम शेष बचा है। दावा किया है कि आगामी चार दिन के भीतर इस सड़क को बहाल कर लाहौल और पांगी किलाड़ को किश्तवाड़ से जोड़ दिया जाएगा। इससे वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही इस मार्ग से खाद्य पदार्थ भी घाटी पहुंचाया जा सकेगा। कर्नल ने बताया कि तांदी-संसारी सड़क को बहाल करने के बाद 108 आरसीसी की मशीनों और जवानों को मनाली-लेह मार्ग पर तैनात किए जाएंगे। कहा कि रोहतांग दर्रा को मई के मध्य तक खोल दिया जाएगा। इस दौरान 108 आरसीसी के ओसी मेजर हरीश बाबू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें