जयराम के मुख्यमंत्री बनने
पर भाजपा ने मनाया जश्न
कुल्लू/ मनाली। मंडी की सराज विधानसभा से विधायक बने जयराम ठाकुर को
मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा में खुशी की लहर है। रविवार दोपहर बाद जैसे ही जय राम के नाम को मुख्यमंत्री के लिए घोषित किया तो मनाली भाजपा ने मनाली माल रोड पर एकत्रित होकर खुशी में पटाखे फोड़े और जलूस निकाल कर जमकर नारेबाजी की। मनाली शहरी भाजपा के अध्यक्ष मनोज ने बताया कि जयराम ठाकुर का नाम मुख्यमंत्री घोषित होने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर है। भाजपा हाईकमान ने एक इनामदार और स्वच्छ छवि के नेता को हिमाचल की बागडोर दी गई है। नगर परिषद मनाली के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण फैके ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश में चहुंमुखी विकास होगा। कुल्लू, आनी और बंजार भाजपा ने भी जय राम ठाकुर के मुख्यमंत्री बनने पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी तथा प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य बनवारी लाल ठाकुर, आनी के विधायक किशोरी लाल सागर, प्रदेश भाजपा सदस्य योगेश वर्मा तथा अध्यक्ष अमर ठाकुर और अमित सूद ने कहा कि जय राम की साफ सुथरी छवि से हिमाचल तेजी से विकास करेगा।