फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कार्निवाल में प्रस्तुति देंगे देशभर के 21 सांस्कृतिक दल

विज्ञापन
manali winter carnival - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली में राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल आयोजन दो से छह जनवरी तक मनाया जाएगा। पांच दिनों तक चलने वाल विंटर कार्निवाल में इस बार देशभर के 21 सांस्कृतिक दल अपनी प्रस्तुति देंगे। बीते तीन सालों में विंटर कार्निवाल में अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वाले उन कलाकारों को मौका नहीं दिया जाएगा जिनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस दौरान विंटर कार्निवाल में होने वाली कुल्लवी नाटी के लिए 25 और 31 दिसंबर को मनाली के माल रोड में नाटी की पारंपरिक परिधानों के साथ रिहर्सल की जाएगी। जबकि 31 दिसंबर को ही वायस ऑफ कार्निवाल के आठ प्रतिभागी अपनी प्रस्तुति देकर नई साल की जश्न को मनाली पर्यटकों को मनोरंजन करेंगे। कार्निवाल में विंटर क्वीन प्रतियोगिता के साथ वायस और कार्निवल, महिला मंडल की नाटी, महिला मंडलों का फैशन शो, हार्न नृत्य सहित आदि प्रस्तुतियां आकर्षक का केंद्र रहेगा। इसी प्रकार तीन और पांच जनवरी को महिला मंडलों का नृत्य का आयोजन माल रोड होगा और इसके साथ महिला वर्ग की रस्साकशी स्पर्धा का भी आयोजन होगा। विंटर क्वीन के लिए रखे गए ऑडिशन में अभी तक मंडी और शिमला में दो ऑडिशन का आयोजन किया गया है। जिसमें शिमला से आठ तथा मंडी से सात का चयन किया गया है। जबकि दो जनवरी को मनाली में अंतिम ऑडिशन होगा जिसमें 15 और प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इस साल विंटर कार्निवल में पुरूष वर्ग की पर्सनैलिटी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया जाएगा। विंटर कार्निवल कमेटी की कल्चर सब कमेटी के अध्यक्ष सतीश सूद ने बताया कि विंटर कार्निवाल इस साल 21 दल अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें