फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई स्कूलों में पाई गई खामियां

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कुल्लू। शिक्षा विभाग के निरीक्षण दल के उपनिदेशक ने वीरवार को ऊझी घाटी के कई स्कूलों का निरीक्षण किया गया। प्राइमरी स्कूल कोठी से शुरू हुआ निरीक्षण दल दोपहर बाद तीन बजे केंद्रीय पाठशाला गोशल-दो पहुंचा। हालांकि अधिकतर स्कूलों की मूल्यांकन, अनुशासन व अन्य गतिविधियों को सही पाया गया है। वहीं केंद्रीय प्राइमरी स्कूल गोशाल-दो में दोपहर के भोजन का रिकॉर्ड उचित नहीं पाया गया है। ऐसे में स्कूल को इस और ध्यान देने की मांग की है। निरीक्षण दल ने प्राइमरी स्कूल कोठी का निरीक्षण करते हुए यहां सभी गतिविधियों को संतोषजनक पाया। बाद में टीम हाई स्कूल पलचान तथा प्राइमरी स्कूल कुलंग पहुंची। जिसमें पलचान स्कूल में कई खामियां पाई गईं। इनको स्कूल स्टाफ का सुधारे के लिए कहा गया है। निरीक्षण दल के उपनिदेशक बलवंत सिंह ठाकुर ने कहा कि दोपहर बाद सीसे स्कूल गोशाल का निरीक्षण कर सभी रिकॉर्ड ठीक पाए गए लेकिन जब दल शैक्षणिक मूल्यांकन के लिए क्लास रूम पहुंचा तो बच्चों की स्तर निराशाजनक पाया गया। उन्होंने संबंधित स्कूलों के रिपोर्ट को आगामी कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के शिमला स्थित निदेशालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें