केलंाग (लाहौल-स्पीति)। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से केलांग में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम देखने पहुंची भीड़ के कारण पुलिस ग्राउंड में बिखरे कूड़े कचरे को जिला प्रशासन इकाई ने ठिकाने लगाकर स्वच्छता अभियान के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। इकाई अध्यक्ष कुंदन शर्मा ने बताया कि इकाई समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ-साथ स्वच्छता अभियान को चला रही है। भाषा एवं सांस्कृतिक विभाग की ओर से केलांग में आयोजित कार्यक्रम में अपनी बेहतर प्रस्तुति देकर इकाई ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इकाई की समन्वयक अंजू देवी ने बताया कि इकाई जहां लाहौल-स्पीति की संस्कृति को संजोए रखने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही है, वहीं केंद्र सरकार की स्वच्छता अभियान
के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।