फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में हाथोंहाथ बिकी यूरिया की 1400 बोरियां

Fri, 11 Aug 2023 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले के लिए आई यूरिया की 1,400 बोरियों की खेप हाथोंहाथ बिक गई है। इन दिनों किसान सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। इसके लिए यूरिया की मांग अधिक रहती है। इफको ने किसानों की मांग पर 1,400 बोरियां मंगवाई थीं, जो हाथोंहाथ बिकी हैं। किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े, इसके लिए 2,100 बोरियों की डिमांड चंडीगढ़ भेजी गई है।
विज्ञापन

मौसम ने साथ दिया तो एक सप्ताह के भीतर खाद उपलब्ध करवाई जाएगी। जिला कुल्लू में बरसात थमने के बाद किसानों ने खेतों की ओर रुख कर दिया है। किसान बड़ी मात्रा में सब्जियों का उत्पादन कर रहे हैं। सब्जियों की पैदावार बेहतर हो, इसके लिए किसान यूरिया का उपयोग करते हैं। इससे सब्जियों के उत्पादन के साथ गुणवत्ता में सुधार आता है।
किसानों की मांग को देखते हुए इफको ने 2,100 बोरियों की खेप का आर्डर दे दिया है। अगर बारिश न हुई तो खाद समय पर किसानों को उपलब्ध करवाई जाएगी। इफको के फील्ड अधिकारी रोहित गलोटिया ने कहा कि पिछले सप्ताह जिला कुल्लू के लिए 1,400 बोरियों की खेप आई थी, जो हाथोंहाथ बिकी है। इस वजह से यूरिया की 2100 और बोरियों की डिमांड भेजी गई है। मौसम साफ रहने पर सप्ताह के भीतर खाद उपलब्ध करवा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें