फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मुख्य सड़कों के साथ लाहौल की 134 संपर्क मार्ग अवरुद्ध

Fri, 01 Mar 2024 11:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। बर्फबारी से लाहौल की मुख्य सड़कों के साथ संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं। शुक्रवार सुबह से बर्फबारी होने से मनाली-केलांग और तांदी-कडुनाला सड़क यातायात के लिए बंद हो गई है।
विज्ञापन

लाहौल घाटी में लोक निर्माण विभाग के सभी 134 संपर्क मार्ग बंद हैं। बर्फबारी से जिले में हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। दुर्गम इलाकों में शुक्रवार को हिमखंडों का गिरना जारी है।
इस बार जिला में हो रही अच्छी बर्फबारी से किसान और बागवान खुश हैं। घाटी के किसान सुनील कुमार, वीर सिंह और राजेंद्र लाल ने कहा कि बर्फबारी लाभप्रद है।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने घाटी के लोगों से अपील की है कि वे ऐसे मौसम में अनावश्यक इधर उधर न जाएं। ताजा बर्फबारी के चलते हिमखंड गिरने का ज्यादा खतरा है। कहा कि मौसम खुलते ही सड़कों की बहाली का कार्य फिर से युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें