फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्लू के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में दो दिन का अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू के ग्रामीण इलाकों के स्कूलों में दो दिन का अवकाश
विज्ञापन

150 बिजली के ट्रांसफर, 50 सड़कें और 40 पेयजल स्कीम ठप
मौसम खुलने से तीन दिन बाद भी कई इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त
अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मौसम खुलने के तीन बाद भी कुल्लू जिला में लोगों की दुश्वारियां कम नहीं हो रही हैं। घाटी में बदहाल स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने ग्रामीण स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। अब 13 फरवरी को स्कूल खुलेंगे। लोगों को जहां कड़ाके की ठंड में अंधेरे में गुजर बसर करना पड़ रहा है। वहीं, सड़कों पर यातायात ठप होने से लोगों को मीलों तक पैदल आना जाना पड़ रहा है। पीने के पानी के लिए भी ग्रामीण तरसे हुए हैं और मीलों दूर खतरनाक रास्तेे होकर पानी लाना पड़ रहा है। भारी बर्फबारी के चलते जिला कुल्लू में 50 से अधिक सड़कों पर यातायात बहाल नहीं हुआ है। इस कारण बच्चों को स्कूल पहुंचना किसी खतरे से कम नहीं है। सड़कें बंद होने से जिला के करीब पांच गांवों का संपर्क उपमंडल और जिला मुख्यालय से कट गया है। कई जगहों पर तो गांव का संपर्क आपस में ही नहीं जुड़ पाया है। वहीं, बिजली के टूटे पोल और तारों से भी बंजार की तीन कोठी, सैंज, रघुपुर घाटी, मणिकर्ण तथा ऊझी घाटी के कई गांवों में अंधेरा छाया है। पीने के पानी के लिए लोग बर्फ पिघलाकर ही गुजारा कर रहे हैं। हालांकि प्रशासन घाटी की व्यवस्था को पटरी पर लाने का हर प्रयास कर रहा है, लेकिन मशीनरी के अभाव से रफ्तार नहीं पकड़ रहा है। उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने कहा कि घाटी के कई इलाकों में भारी बर्फबारी होने के कारण जनजीवन सामान्य नहीं हो सका है। ऐसे में उन्होंने जिला कुल्लू के विंटर क्लोज स्कूलों में 11 और 12 फरवरी को छुट्टी घोषित की है। उन्होंने कहा कि शहरी इलाकों में स्कूल खुले रहेंगे। डीसी ने कहा कि जिला कुल्लू में 50 सड़कें, 150 बिजली के ट्रांसफार्मर और 40 के करीब पेयजल स्कीमें बाधित चल रही हैं। इन्हें रिस्टोर करने का काम जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें