कुल्लू। सदर थाना कुल्लू के तहत एक युवक की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्जकर छानबीन शुुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय के साथ लगते मौहल इलाके का शराच निवासी एक युवक बुधवार रात को शीशामाटी से अपने घर की ओर जा रहा था। वीरवार सुबह ग्रामीणों ने रास्ते में गांव के साथ उससे करीब 50 मीटर नीचे खेत में पड़ा देखा तो उसकी सांस चल रही थीं। लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों के साथ आसपास के लोगों के भी बयानों को कलमबद्घ कर लिया है। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने कहा कि युवक के शरीर में किसी चोट के निशान नहीं मिले हैं। बावजूद इसके पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।