मनाली (कुल्लू)। दिल्ली और शिमला से गणतंत्र दिवस की परेड में एनएसएस की ओर से भाग लेकर आए बच्चों का मनाली पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली गणतंत्र दिवस परेड में एनएसएस की ओर से मनाली के ओम प्रकाश ठाकुर, सुमित ठाकुर तथा शिमला गणतंत्र दिवस की परेड में प्रिया शर्मा, केशव और निहाल ठाकुर ने दिल्ली और शिमला गणतंत्र दिवस परेड में भाग लिया है। मनाली गांव के रहने वाले ओम प्रकाश ठाकुर हरिपुर कॉलेज के छात्र हैं। शिमला गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनाली जमा एक की छात्रा प्रिया शर्मा, रावमा कटराईं का छात्र केशव और रावमा पाठशाला गौशाल जमा दो का छात्र निहाल ठाकुर, हरिपुर कॉलेज के छात्र सुमित ठाकुर का मनाली पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर एसडीएम मनाली रमन घरसंघी ने इन पांचों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर ने भी टोपी मफलर देकर स्वागत किया। मुख्यातिथि ने बच्चों में देश भक्ति की भावना को लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।