फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर के चारों ओर बाड़बंदी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
काईस (कुल्लू)। खराहल घाटी के काईस से सटे दोहरा नाला नामक स्थान पर बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में बाड़बंदी न होना हादसों को न्योता दे रहा है। तंदला और चंदला को जाने वाले रास्ते के नजदीक ट्रांसफार्मर काफी समय पहले बनाया गया है, लेकिन इसके इर्दगिर्द बाड़बंदी नहीं की गई है। इससे यहां पशुओं के लिए भी खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बोर्ड को कई बार अवगत करवाने के बावजूद कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई जा रही है। ग्रामीण अशोक, राजीव, संजय, सुंदर सिंह, हेम सिंह, कमल, अमर देव सिंह, रमेश तथा केशव आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर के चारों तरफ बाड़बंदी नहीं होने से करंट लगने का खतरा बना हुआ है। वहीं, स्कूली बच्चे ट्रांसफार्मर के नजदीक जाते हैं, जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली बोर्ड से ट्रांसफार्मर के चारों ओर बाड़बंदी करने की मांग की है। उधर, बिजली बोर्ड कुल्लू के अधीक्षक अभियंता राजीव सूद ने कहा कि मामला ध्यान में नहीं है। इसके बारे में फील्ड स्टाफ को निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें