फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल नाट्योत्सव में होगा दस लघु नाटकों का मंचन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। एक्टिव मोनाल कल्चरल ऐसोसिएशन की ओर से जिला के विभिन्न सरकारी स्कूलों में करवाई गई नाट्य कार्यशालाओं से पनपे नाटकों का मंचन बाल नाट्योत्सव में किया जाएगा। एसोसिएशन और भाषा एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कलाकेंद्र में 11 और 12 मई को आयोजन किया जाएगा। बाल नाट्योत्सव में 9 स्कूलों के दस लघु नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। 11 मई को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बदाह-2 के छात्र जीवानंद के निर्देशन में नाटक हिरण्यकश्यप मर्डर केस, भुंतर स्थित जमोट के राजकीय प्राथमिक पाठशाला व्यूंस बाई के विद्यार्थी वैसे तो सब खैर कुशल है, रेवत राम विक्की के निर्देशन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर की छात्राएं, ममता के निर्देशन में यमराज का निमंत्रण नाटक प्रस्तुत करेेंगी। वहीं, देसराज के निर्देशन में आर्य समाज स्कूल अखाड़ा के छात्र ढाक के तीन पात, मिडिल स्कूल गांधीनगर के विद्यार्थी मीनाक्षी के निर्देशन में सेर को सवा सेर नामक नाटक प्रस्तुत करेंगे। 12 मई को राजकीय प्राथमिक पाठशाला बदाह-1 (पिरड़ी) के छात्र आरती ठाकुर के निर्देशन में जंगल में जनतंत्र, भूषण देव के निर्देशन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मौहल के विद्यार्थी वीआईपी नाटक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर के छात्र रेवत राम विक्की के निर्देशन में भगत की गत, ममता के निर्देशन में सुल्तानपुर स्कूल की छात्राएं तमाशा नाटक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुल्तानपुर के छात्र विपुल के निर्देशन में नाटक ठगे गए ठग का मंचन करेंगे। संस्था के अध्यक्ष केहर सिंह ठाकुर ने कहा कि विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागियों में नाट्योत्सव के प्रति भारी उत्साह है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें