फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 घंटे अवरूद्व रहा चंद्रभागा नदी का बहाव, होने लगी सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमखंड गिरने से 28 घंटे रुका रहा चंद्रभागा नदी का बहाव
विज्ञापन

अब होने लगी सामान्य; जिला प्रशासन का लोगों से आह्वान, नदी की ओर देखकर जाएं
संचार सेवाएं ठप पड़ जाने से प्रशासन को भी हो रही दिक्कत
दिनेश जस्पा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। हिमखंड गिरने से अवरुद्ध हुआ चंद्रभागा नदी का बहाव 28 घंटे के बाद अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में तीन रोज पूर्व हुई भारी बर्फबारी के कारण ठोलंग गांव के वामतट और जसरथ गांव के समीप दारा नाला और डिमरू नाले की पहाड़ियों से एक बार फिर से विशालकाय हिमखंड नदी में गिर जाने से चंद्रभागा नदी का पानी करीब 28 घंटे तक अवरुद्ध रहा। इससे नदी के आसपास की ओर आने-जाने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। कई वर्षों पूर्व हिमखंड से अवरुद्ध चंद्रभागा नदी का पानी एकदम खुलकर आ जाने से छह पुलों को बहा ले गया था। वहीं, 28 घंटे से रुका नदी का बहाव रविवार को पौ फटने से पहले धीरे-धीरे फिर सामान्य होने लगा है। अब किसी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि घाटी में दूरसंचार सेवाएं ठप पड़ जाने से प्रशासन को भी हालातों की जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है। बावजूद इसके जिला प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। बता दें कि डेढ़ दशक पूर्व डिमरू नाला से गिरे हिमखंड से रुका नदी का बहाव एकदम खुल जाने से काफी नुकसान हुआ था। घाटी के 89 वर्षीय छेरिंग पलजोर का कहना है कि हिमखंड से रुका पानी का बहाव जब खुलता है तो यह बवंडर रूप धारण कर लेती है। जसरथ गांव के मोहन लाल और नालडा के रंजीत ने बताया कि दो दिन पूर्व नदी का बहाव रुक गया था। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि अब चंद्रभागा धीरे-धीरे सामान्य होने लगी है। एसडीएम उदयपुर सुभाष गौतम ने बताया कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। चंद्रभागा नदी का बहाव अब सामान्य हो रहा है। उन्होंने लोगों से नदी के आसपास न जाने की अपील की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें