अमर उजाला ब्यूरो
कुल्लू। मनाली में तीन और चार जनवरी को प्रस्तावित वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट विंटर कार्निवल के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी भुवन शर्मा ने बताया कि मनाली में अब वाहनों की पासिंग 10 जनवरी और ड्राइविंग टेस्ट 11 जनवरी को होंगे। उन्होंने संबंधित वाहन मालिकों और चालकों से उक्त तिथियों को वाहनों की पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट के लिए पहुंचने की अपील की है।