फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबॉल प्रतियोगिता में डीएवी स्कूल मनाली का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल में डीएवी मनाली का दबदबा
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गोशाल में 28 से 30 मई तक खंड स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता (अंडर-14) का आयोजन किया गया। इसमें नग्गर खंड जिला कुल्लू की 14 टीमों ने भाग लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल मनाली के छात्रों ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन जून में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर में किया जाएगा। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने विजयी छात्रों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने विजयी छात्रों और खेल अध्यापकों को हार्दिक बधाई दी तथा आगे भी इसी प्रकार के अच्छे प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें