फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग दर्रे में 45 सेंटीमीटर ताजा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंची चोटियों पर हिमपात, शीत लहर बढ़ी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोकसर/मनाली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही कुल्लू और लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर एक बार फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। बुधवार सुबह से कुल्लू और लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई, जिससे निचले क्षेत्रों में शीत लहर है। रोहतांग दर्रा में 45 सेंटीमीटर, कोकसर में 25, सिस्सू में 20, दारचा और जिस्पा में 25, फातरू में 5, मढ़ी में 12, जबकि गुलाबा में पांच सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है। मढ़ी, गुलाबा, फातरू, ब्यास कुंड, धुंधी, हामटा पास, चंद्रखंणी पास, मनाली पास, मांगण कोट, मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, देउ टिब्बा, हनुमान टिब्बा, शिरघन तुंग, भृगु लेक, दशौर लेक, शिरघन तुंग और शलीण धार में बर्फबारी हुई है। ऊंची चोटियों में बर्फबारी और बारिश के बाद जनजातीय क्षेत्र लाहौल स्पीति शीतलहर की चपेट में आ गई है। वहीं, निचले इलाकों में ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। कुल्लू में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर दिन भर जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें