फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंगा गिरने से बंजार-ग्राहों बस सेवा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। बंजार-ग्राहों सड़क पर गिरा डंगा अब तक दुरुस्त नहीं हो पाया है। इससे बस सेवा प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरन लोगों को छोटे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यही नहीं, बागवानी और कृषि संबंधी उत्पाद भेजने और लाने में भी परेशानी हो रही है। प्रभावित बालक राम, रवि प्रकाश, सोहन लाल, सीता देवी, राम लाल, गोविंद राम, विजय ठाकुर, रक्षा देवी ने बताया कि उक्त बस सेवा कई दिन से बंद है। डंगा गिरने से बस सेवा शुरू नहीं हो पा रही है। खेत खलियानों में नकदी फसल पूरी तरह से तैयार हो गई है और लोगों को नकदी फसलों को मंडियों तक ले जाने का कोई भी साधन नहीं है। आने वाले कुछ दिनों में सड़क बहाल नहीं हुई तो क्षेत्र के लोगों की नकदी फसलें पूरी तरह खराब हो जाएंगी। किसानों और बागवानों को हजारों रुपयों का नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने विभाग को चेताया है कि यदि जल्द सड़क की दशा नहीं सुधारी गई तो लोग धरने देने में गुरेज नहीं करेंगे। इधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आरएल ठाकुर ने कहा कि विभाग के कर्मचारी स्पॉट पर काम करने में लगे हैं। जल्द सड़क बहाल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें