फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूरदराज क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में मोबाइल मेडिकल यूनिट स्थापित होने जा रही है। मोबाइल मेडिकल यूनिट वैन दूरदराज के क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करवाएगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट की वैन में ईसीजी लेकर आधुनिक स्तर के टेस्ट करवाएं जाएंगे। इसका लाभ दूरदराज क्षेत्र के लोगों को बखूबी मिल पाएगा। मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू करने वाला कुल्लू अस्पताल प्रदेश का पहला अस्पताल बन जाएगा। इससे अस्पताल में कैशलेस काउंटर भी स्थापित किया गया है, जहां लेन-देन कैशलेस ही हो रहा है। इसके साथ अस्पताल में सेनेटरी वेडिंग पैड मशीन की सुविधा भी महिलाओं को दी जा रही है। बताया जा रहा है कि मोबाइल मेडिकल यूनिट 31 मार्च तक अपना कार्य करना शुरू कर देगी। इसके लिए प्रक्रिया पूरी की जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को एक टेस्ट करवाने के लिए कुल्लू आना पड़ता है। इससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन मोबाइल मेडिकल यूनिट की बैन इन क्षेत्रों में पहुंचकर यहां लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ प्रदान करेगी। हालांकि, इसके लिए दो-तीन स्वास्थ्य उप केंद्रों का सेंटर लेकर जगह का चयन किया जाएगा। इसका बाकायदा एक शेड्यूल भी बनाया जाएगा। सीएमओ डॉ. सुशील चंद्र ने कहा कि कुल्लू में जल्द मोबाइल मेडिकल यूनिट स्थापित की जा रही है। इसमें ईसीजी से लेकर लेटेस्ट टेस्ट की सुविधा रहेगी। डीसी युनूस ने कहा कि मोबाइल मेडिकल यूनिट से दूरदराज क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें