फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगिंद्र को बनाया विस्थापित संघ का प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू।। प्रभावित एवं विस्थापित संघ स्टेज दो के परिवारों की वीरवार को बैठक हुई। इसमें सैंज, गड़सा तथा मणिकर्ण घाटी के उन परिवारों ने भाग लिया जो एनएचपीसी चरण दो से विस्थापित हैं। इस दौरान कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें जोगिंद्र सेन सोनी को प्रधान बनाया गया है। जबकि, बालमकुंद को उपप्रधान, विदेश शर्मा को सचिव, रमेश कुमार को उप सहसचिव तथा टेक राम को सह सचिव चुना गया है। इसके अलावा डोला राम, चुनी लाल, महेर चंद, द्रोपती देवी, पुने राम, लोतमी देवी, शांता देवी, तिला देवी, राज कुमार और शांता देवी को सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर आरएंडपी प्लान के बारे में भी चर्चा की गई और सरकार तथा एनएचपीसी से रोजगार देने की मांग उठाई। प्रभावित परिवारों ने एनएचपीसी चरण दो से स्थायी रोजगार देने या फिर रोजगार के आधार पर एकमुश्त पैकेज देने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें