फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटक ने मलाणा से खरीदी थी चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

कुल्लू। दिल्ली के युवक ने मलाणा गांव में एक व्यक्ति से चरस की खरीदी थी। चरस के साथ पकड़े पर्यटक ने पूछताछ में यह खुलासा किया है। इसके बाद जरी पुलिस चौकी के प्रभारी अपनी टीम के साथ मलाणा गांव पहुंचे। लेकिन दिल्ली के पर्यटक की ओर से बताए गए नाम का व्यक्ति पुलिस को नहीं मिल पाया। चरस के आरोप में धरे युवक को पुलिस ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी एसआई चिंत राम ने कहा कि मोहित तनवर ने मलाणा गांव के एक व्यक्ति से चरस खरीदने की बात कही थी। उसने चरस बेचने वाले का नाम भी बताया था। मलाणा पहुंचने पर इस तरह के नाम के व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें