फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीबाल में डीएवी मनाली, शतरंज में मनाली स्कूल प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल में डीएवी मनाली रहा अव्वल
विज्ञापन

गोशाल में खंड स्तरीय खेलों का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
मनाली (कुल्लू)। जिला स्कूली क्रीड़ा संगठन की ओर से बाहंग स्कूल में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। समारोह में बुरूआ पंचायत के प्रधान किशन ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। प्रधानाचार्य आशा नेगी और एसएमसी अध्यक्ष चंद्र ठाकुर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन छात्रों ने कुल्लवी नाटी पर खूब धमाल मचाया। एकल गान में नग्गर स्कूल प्रथम और गोशाल दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान में गोशाल पहले तो नग्गर दूसरे स्थान पर रहा। योगा में रूमसू प्रथम और नग्गर द्वितीय, शतरंज में मनाली गांव स्कूल प्रथम और जगतसुख दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबाल में डीएवी मनाली प्रथम, जबकि गोशाल दूसरे स्थान पर रहा। मार्चपास्ट में नग्गर प्रथम रहा, जबकि गोशाल को बेस्ट ऑर्गेनाइजर का खिताब मिला। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले छात्रों को पुरस्कारों से नवाजा गया। इस मौके पर राम सिंह, जय चंद, सोहन लाल, पेने राम, जगत राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें