क्लीन ग्लेशियर दल एवरेस्ट के लिए रवाना
मनाली (कुल्लू)। बीएसएफ के माउंट एवरेस्ट पर क्लीन हिमालय और क्लीन ग्लेशियर अभियान को केंद्रीय मंत्री कर्नल राठौर ने हरी झंडी दिखाकर दिल्ली से रवाना किया। बीएसएफ माउंट एवरेस्ट टीम का नेतृत्व पदमश्री लोव राज सिंह धर्म शक्टु कर रहे हैं। इसमें हिमाचल के अविनाश नेगी एक क्वालीफाइड स्कीयर और एक कुशल पैरा ग्लाइडर हैं। दल में 45 सदस्य शामिल हैं, जिसमें सात हिमाचल के हैं। यह दल ट्रैकिंग कर 17800 फुट हाई एल्टीट्यूट पर अपना बेस कैंप स्थापित करेगा। 2018 क्लीन हिमालय क्लीन गलेशियर अभियान के तहत माउंट एवरेस्ट फतेह करेगा। अविनाश नेगी ने कहा कि टीम का उद्देश्य है नॉन बायोड्रिगेबल एक हजार किलो कचरे को एकत्र कर काठमांडू में लाकर निवारण किया जाएगा।