फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुशैणी में पेयजल को तरसे ग्रामीण

विज्ञापन
water shimla
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में तीर्थन घाटी के गुशैणी कस्बे में लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। कस्बे में पानी के नलों में एक बूंद भी नहीं टपक रही है। दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप है। शिकायत के बावजूद आईपीएच लोगों को पेयजल मुहैया नहीं करवा पा रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। मजबूरी में लोगों को तीर्थन नदी के मटमैले पानी को पीकर अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीण तिलकराज, राजू, सोनू, इंद्रा देवी, कल्पना आदि ने कहा कि बिना पेयजल के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कपड़े धोने और नहाने के लिए भी पानी नहीं मिल रहा है। लोगों को अपनी प्यास बुझाने के लिए नदी का पानी पीना पड़ रहा है। कई बार मामले को लेकर विभाग को शिकायत भी दी गई लेकिन अभी तक विभाग ने लोगों की समस्या का हल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं हुई तो लोगों को मजबूर सड़कों पर उतरकर विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा। वहीं, ग्राम पंचायत नोहांडा के प्रधान अनुज सूद ने कहा कि विभाग को जल्द गुशैणी में पेयजल आपूर्ति को सुचारु करना चाहिए। विभाग की लापरवाही के कारण लोग नदी का मटमैला पानी पी रहे हैं। ऐसे में कई बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है लेकिन विभाग मामले को लेकर गंभीर नहीं है। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता योगराज ने कहा कि गुशैणी में जल्द पेयजल आपूर्ति को सुचारु किया जाएगा, जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें