फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों से भरा बैग लौटाकर दिखाई ईमानदारी

विज्ञापन
विज्ञापन

भुंतर (कुल्लू)। जिला मुख्यालय के प्रवेशद्वार भुंतर में ऑटो चालक ने रुपयों से भरा बैग लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। जानकारी के अनुसार गड़सा की इंद्रा देवी भुंतर से देवलीधार एक ऑटो में गई थी। इस दौरान वह अपना बैग ऑटो में ही भूल गई। इंद्रा देवी जब दूसरे दिन भुंतर पहुंची तो बगीचा गांव के राजेश ने महिला का बैग लौटा दिया। बैग में पांच हजार रुपये और अन्य जरूरी सामान था। ऑटो चालक राजेश ने कहा कि वह महिला को उसका बैग उसी दिन लौटाना चाहता था। लेकिन महिला का पता उपलब्ध न होने के कारण वह उसे लौटा नहीं पाया। स्थानीय लोग भी ऑटो चालक की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें