फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के लिए देवी देवताओं के दरबार पहुंचे प्रत्याशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुल्लू। नौ नवंबर के बाद करीब सवा एक महीने के बाद आज मतगणना की घड़ी आ गई है। मतगणना से एक दिन पूर्व जिला कुल्लू की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ जनजातीय विधानसभा क्षेत्र लाहौल-स्पीति के उम्मीदवार रविवार को अपने-अपने कुलज देवी देवताओं की शरण में पहुंचे और जीत के लिए दुआ मांगी। सदर विधानसभा कुल्लू से भाजपा प्रत्याशी महेश्वर सिंह रविवार सुबह बंजार घाटी के कोठी चैहणी स्थित अधिष्ठाता शृंगाऋषि के दरबार पहुंचे और जीत की कामना की। वहीं, बंजार से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र शौरी तथा मनाली के भाजपा उम्मीदवार गोविंद सिंह ठाकुर ने भी अपने कुल देवता शृंगाऋषि के दरबार पहुंचकर माथा टेककर पूजा अर्चना की। जबकि, आनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी किशोरी लाल सागर ने अधिष्ठाता शमशरी महादेव तथा माता खेगसू का आशीर्वाद लिया। सदर कुल्लू से कांग्रेस के प्रत्याशी सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार सुबह अपने गृह क्षेत्र लगघाटी का रुख किया और माता फुंगनी, त्रिजुगी नारायण, देवता क्षेत्रपाल के देवालय जाकर शीश नवाया। जबकि मतगणना के दिन का शुभारंभ देवता आदि ब्रह्मा तथा माता ज्वाला के दरबार पहुंच कर करेंगे। मनाली से कांग्रेस उम्मीदवार हरि चंद शर्मा ने रविवार को अपने घर में पूजा अर्चना की। आनी से परस राम ने माता पछला देहुरी जाकर जीत की दुआ मांगी। लाहौल-स्पीति विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रवि ठाकुर ने घर में ही काली माता और तारा देवी की पूजा अर्चना की। बंजार के कांग्रेस के उम्मीदवार आदित्य विक्रम सिंह ने रविवार को रोजाना की तरह भगवान रघुनाथ से जीत के लिए आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें