फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय प्रदर्शनी में छाया ट्रिनीटी का पुष्पेंद्र

विज्ञापन
भोपाल में हुई विज्ञान एवं पर्यावरण प्रदर्शनी में छाए ट्रिनिटी स्कूल बंजार के बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। मध्यप्रदेश के भोपाल में हुई सात दिवसीय जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित और पर्यावरण प्रदर्शनी में ट्रिनीटी स्कूल बंजार के छात्र पुष्पेंद्र ठाकुर ने परचम लहराया है। 10 से 16 नवंबर तक आयोजित प्रदर्शनी में देशभर के विभिन्न राज्यों के 149 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुष्पेंद्र ठाकुर ने ग्रे वाटर रिसाइकलिंग प्लांट का मॉडल पेश कर वाहवाही लूटी है। मॉडल का भोपाल के रीजनल साइंस के लिए चयन किया गया ताकि भविष्य में इस पर काम किया जा सके। पुष्पेंद्र ठाकुर के साथ इस मॉडल को बनाने में स्कूल की छात्रा सिमरन, मुस्कान चौधरी तथा छात्रा रेणुका ने भी विशेष योगदान दिया। इससे पहले छात्र ने जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था। स्कूल की प्रधानाचार्य किरन डेंग ने पुष्पेंद्र ठाकुर और अभिभावकों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें