केलांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति में कई लोगों ने भाजपा का दामन थामा है।
पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता रवि ठाकुर ने कारदंग गांव के पूर्व पंचायत प्रधान नारायण दास, नालडा के सेवानिवृत्त अध्यापक संघ के प्रधान परस राम, थिरोट के अरुण और कैलाश, नालडा गांव के सुशील, जुुंडा के विजय, किशोरी के गणेश, मढंग के रवि शंकर, राशेल के नरेेंद्र राशपा, झोलिंग के हीरा नंद और संजीव का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। रवि ने कहा कि लाहौल-स्पीति में जितनी भी बड़ी-बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं, वे सब केंद्र की बजट से बन रही हैं। उदयपुर में 50 बिस्तरों का अस्पताल और जिस्पा में पर्वतारोहण संस्थान के आधुनिकीकरण का काम केंद्र से जारी बजट से हो रहा है। राज्य सरकार एक भी नया प्रोजेक्ट शुरू नहीं कर पाई है। इस दौरान उदयपुर मंडल भाजपा के अध्यक्ष किशोरी रावत भी मौजूद रहे। संवाद