फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ हजार लोग कर रहे हैं हेलीकॉप्टर उड़ानों का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ हजार लोगों को हेलीकॉप्टर उड़ानों का इंतजार
विज्ञापन

18 उड़ानों से 600 यात्री हुए हैं रोहतांग के आर-पार
अमर उजाला ब्यूरो
केलांग (लाहौल स्पीति)। करीब डेढ़ हजार लोग अभी भी हेलीकॉप्टर से लिफ्ट होने का इंतजार कर रहे हैं। इनमें कई मरीज और छात्र भी शामिल हैं। हालात ऐसे हैं कि 31 जनवरी को निकाली गई यात्रियों की सूची में शामिल लोग अभी तक एयर लिफ्ट नहीं हो सके हैं। दिसंबर 2018 से अब लाहौल और पांगी किलाड़ के लिए अब तक 18 बार हेलीकॉप्टर ने उड़ान भरी है। इन उड़ानों से करीब 600 यात्रियों को एयर लिफ्ट किया जा चुका है। इस सीजन में खराब मौसम के साथ ही वीवीआईपी ड्यूटी के कारण हेलीकॉप्टर की सुचारु उड़ाने नहीं हो पाई हैं। यही कारण है कि उड़ानों का इंतजार कर रहे यात्रियों की सूची लंबी हो गई है। कुल्लू स्थित उड़ान कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक लाहौल और पांगी के लिए 26 दिसंबर 2018 से अब तक करीब 18 उड़ानें हुई हैं। इन उड़ानों से 309 यात्रियों को भुंतर एयरपोर्ट से लाहौल और पांगी के विभिन्न हेलीपैडों तक पहुंचाए जा चुके हैं। रिकॉर्ड के मुताबिक अभी भी कुल्लू में 937 यात्रियों की सूची पेंडिंग है, जिन्हें उड़ानों का इंतजार है। उदयपुर जाने वाले यात्रियों की संख्या सबसे अधिक है। उदयपुर हेलीपैड जाने वाले यात्रियों की तादाद 210 है। जबकि, स्टींगरी के लिए 179 और तांदी डाइट जाने वाले 163 यात्रियों को उड़ानों का इंतजार है। तिंदी, तिंगरेट, बरिंग, चौखंग, रावा, गोंदला, सिस्सु और जिस्पा हेलीपैडों के लिए भी कई यात्रियों ने सीट आरक्षण को आवेदन कर रखे हैं। वहीं, लाहौल से भी करीब 500 यात्री उड़ानों के इंतजार में हैं। एसडीएम सुभाष गौतम ने कहा कि प्रशासन और राज्य सरकार नियमित उड़ानों को लेकर लगातार प्रयास कर रही है। वीरवार को भी लाहौल और किलाड़ के लिए दो उड़ानें प्रस्तावित थीं लेकिन खराब मौसम के कारण उड़ानें स्थगित हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें