अमर उजाला ब्यूरो
बंजार (कुल्लू)। युवा कांग्रेस प्रदेश में महंगाई, रसोई गैस की बढ़ती कीमतों, बस किराये में की बढ़ोतरी को लेकर हर विधानसभा मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। बंजार विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष भूपाल ठाकुर की अगवाई में धरना देगी। 30 नवंबर को बंजार विधानसभा क्षेत्र के युवा कांग्रेसी ब्लॉक कांग्रेस पार्टी कार्यालय से इसका शुभारंभ करेंगे। धरना प्रदर्शन के दौरान बंजार विस क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके कांग्रेस प्रत्याशी एवं मंडी लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, युकां महासचिव एवं प्रभारी बंजार युवा कांग्रेस विजेंद्र पंडित के अलावा नीतू सूद भी मौजूद रहेगी। उन्होंने सभी युवा कांग्रेसी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से धरने में भाग लेने का आह्वान किया है।