फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व टीम ने हरित पट्टिका पर किया पौधारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। राजस्व प्रशासन की टीम ने गांव नबीगंज में पहुंचकर हरित पट्टिका में 250 विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए। इस दौरान ग्रामीणों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया गया। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पौधरोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सोमवार को एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य के निर्देश पर राजस्व टीम तहसील क्षेत्र के गांव नबीगंज पहुंची। यहां प्रशासन द्वारा गांव निवासी खजान सिंह को जारी किए गए हरित पट्टिका के पट्टे पर पहुंच कर 250 विभिन्न प्रजातियों अमरूद, यूकेलिप्टस, नीम, बबूल, सागौन आदि के पौधे लगाए गए। इस दौरान राजस्व टीम ने मौजूद ग्रामीणों से अपने खेत खलिहानों में अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए जागरूक किया। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक सोमपाल सिंह, सरदार कुलदीप सिंह कुक्कू, हल्का लेखपाल सहित अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें