फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सरकारी सुविधा देने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त विद्यालयों को भी सरकारी सुविधाएं देने की मांग की। शुक्रवार को नगर स्थित मदर इंडिया कालेज में मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक अध्यक्ष मोहम्मद अकरम की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान विद्यालयों के प्रबंधकों ने प्रदेश सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूलों में सरकारी शिक्षक तैनात करने ,स्कूली बच्चों को निशुल्क पुस्तक ,ड्रेस, छात्रवृति, और भोजन उपलब्ध कराए जाने की मांग की। बैठक में सौरण सिंह, राजेश शर्मा, जावेद अली, राजीव चौहान, रियाज खां, शकील अहमद, सलीम अंसारी, महेंद्र सिंह, दिलीप कुमार, मोहम्मद आसिफ, इदरीस खां, बृज नंदन, खुशी राम, पालू माथुर, नाजिम अली, नगमा बी, इशरत अली आदि विद्यालय के प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें