फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छम नृत्य के साथ छेशू उत्सव का आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। पूजा पाठ के साथ केलांग के समीप शाशुर बौद्घ मठ में छेशू उत्सव का आगाज हो गया है। बौद्घ मंत्रोच्चारण के साथ मठ परिसर में बौद्घ लामाओं तथा भिक्षुणिओं ने अवतारी लामा कुंगा रिंपोछे का जोरदार स्वागत किया। उत्सव में शामिल होने के लिए घाटी के दूर दराज क्षेत्रों से भारी तादाद में श्रद्धालु शाशुर मठ पहुंचे हैं। उत्सव में लामाओं ने मुखौटा नृत्य पेश कर छेशू मेले में पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं का मनोरंजन किया। लाहौल महाबौद्घी सोसायटी के महासचिव नवांग उपासक ने बताया कि उत्सव में अवतारी लामा कुंगा रिपोंछे बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए हैं। उनके मार्गदर्शन पर छेशू उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाले इस उत्सव में लामाओं ने महात्मा बुद्ध की विशेष पूजा अर्चना कर विश्व शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना की। केलांग वार्ड से जिप सदस्य तंजिन कारपा ने बताया कि छेशू उत्सव में पहुंच कर लोगों को बुद्ध के उपदेशों को सुनने का मौका मिल रहा है। जबकि, मठ प्रबंधन की और से श्रद्धालुओं के लिए खान-पान की व्यवस्था भी की गई है। विधायक रवि ठाकुर ने भी शाशुर मठ पहुंच कर बुद्ध की प्रतिमा के आगे शीश नवाजा। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक उत्सवों से विभिन्न धर्मों के लोगों में भाईचारे की भावना मजबूत होती है। उन्होंने मठ प्रबंधन को उत्सव के आयोजन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें