फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आनी के रूमाली गांव में रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों का नुकसान; रात के समय पेश आया हादसा

Sun, 15 Dec 2024 10:53 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, आनी (कुल्लू)

सार

जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र के लफाली फाटी बुच्छैर पंचायत के गांव रूमाली में रात एक बजे के करीब एक रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
गांव रूमाली में रिहायशी मकान में लगी आग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी क्षेत्र के लफाली फाटी बुच्छैर पंचायत के गांव रूमाली में रात एक बजे के करीब भीषण आग लग गई, जिसमें आठ कमरों का रिहायशी मकान जलकर राख हो गया। हादसे में दो भेड़, एक गाय, सोने के आभूषण व 70 हजार की नगदी सहित लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही आनी और कुमारसैन से दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, लेकिन उनके पहुंचने से पहले आग की तेज लपटों ने सब कुछ राख कर दिया था। आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को अस्थाई राहत उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें