धर्मशाला। टोंग-लेन व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र (वीटीसी) आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित परिवारों के युवाओं के लिए निशुल्क इलेक्ट्रीशियन प्रशिक्षण शुरू करेगा। छह माह का यह राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) प्रमाणित पाठ्यक्रम विद्युत स्थापना, हाउस वायरिंग, रखरखाव और मरम्मत कार्यों का सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा। संस्थान के अनुसार सामान्यतः 44 हजार से 75 हजार रुपये तक की लागत वाला यह पाठ्यक्रम निशुल्क है। संस्थान में इलेक्ट्रीशियन पाठ्यक्रम के अलावा हॉस्पिटैलिटी, कटिंग, टेलरिंग एवं एम्ब्रॉयडरी, हल्के और भारी वाहन चालक प्रशिक्षण तथा अपशिष्ट प्रबंधन जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। ब्यूरो