फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangra News: चरस और नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना की टीम ने निहंग टीका में किराये के कमरे में रह रहे युवक को चरस, डिजिटल तौल मशीन, आठ हजार रुपये की नकदी और नौ भूरे रंग की टेप से लिपटे खाली लिफाफे के साथ बरामद किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को किराये के कमरे से इस सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि निहंग टीका क्षेत्र में एक युवक कॉलेज के विद्यार्थियों को चरस बेचने का अवैध धंधा कर रहा है। पुलिस ने मौके पर दबिश देकर किराये के कमरे में रह रहे अनुज शर्मा (21) निवासी कोसरी, तहसील जयसिंहपुर को गिरफ्तार किया। कांगड़ा के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें