ज्वालामुखी (कांगड़ा)। आस्था और संस्कार केंद्र की ओर से मां ज्वालाजी गुरुकुल में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रवि शंकर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर विशेष यज्ञ और भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल के विद्यार्थियों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन यज्ञ से हुई। इसके पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया। गुरुकुल के विद्यार्थियों ने भी संस्कार व भारतीय संस्कृति पर आधारित प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर रामतीर्थ, अरुण, ऋषि सूजी, मधु, ईशान, रितु सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीश्री रवि शंकर की ओर से दिए गए शांति, सेवा और मानवता के संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं। आस्था और संस्कार केंद्र के आयोजक वासुदेव शर्मा ने श्रद्धालुओं और सहयोगियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद